फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की सीड़ियां ढहीं, दंपती समेत चार दबे

विज्ञापन
बिल्सी में मोहल्ला संख्या पांच में सीड़ियों का मलबा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की सीड़ियां अचानक ढह गईं। इसके मलबे में दबकर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या पांच कुम्हारों वाली गली निवासी मेहराब अली राजमिस्त्री का काम करता है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह मकान में बने पुरानी सीड़ियों से छत पर लगी चारा मशीन से चारा काटने जा रहा था। तभी अचानक सीड़ियां भरभराकर गिर गई। इसके पास उसकी पत्नी नाजमा बेगम, उसका पुत्र मुवीन और नातिन जाह्नवी बैठे थे। जैसे ही सीड़ियां गिरीं तो वे लोग भी मलबे की चपेट में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मेहराब अली बहुत ही गरीब व्यक्ति हैं। उनका अधिकतर मकान जर्जर स्थिति में है। उन्होंने डीएम से उसके लिए आवास के निर्माण को धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें