बिल्सी में मोहल्ला संख्या पांच में सीड़ियों का मलबा। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान की सीड़ियां अचानक ढह गईं। इसके मलबे में दबकर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला संख्या पांच कुम्हारों वाली गली निवासी मेहराब अली राजमिस्त्री का काम करता है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह मकान में बने पुरानी सीड़ियों से छत पर लगी चारा मशीन से चारा काटने जा रहा था। तभी अचानक सीड़ियां भरभराकर गिर गई। इसके पास उसकी पत्नी नाजमा बेगम, उसका पुत्र मुवीन और नातिन जाह्नवी बैठे थे। जैसे ही सीड़ियां गिरीं तो वे लोग भी मलबे की चपेट में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनका इलाज कर घर भेज दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मेहराब अली बहुत ही गरीब व्यक्ति हैं। उनका अधिकतर मकान जर्जर स्थिति में है। उन्होंने डीएम से उसके लिए आवास के निर्माण को धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की है। संवाद