फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पर तेजाब फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर की बैटरी से निकालकर लाया था एसिड

Fri, 22 Feb 2019 07:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरी खीरी
विज्ञापन
Arrest - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना पसगवां पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी पर तेजाब फेंकने के आरोपी शैलेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने तेजाब अपने ट्रैक्टर की बैटरी से निकाला था। उधर, किशोरी को जिला अस्पताल में डॉक्टरों से परामर्श के लिए परिवार के लोग ले गए। सूचना पर एसपी पूनम भी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित किशोरी और उसके माता-पिता से घटना के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


थाना पसगवां क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी, इसी बीच पड़ोसी शैलेंद्र कुशवाहा ने किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे उसका चेहरा झुलस गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसकी नजदीकी 2015 से है। पिछले कुछ महीनों से किशोरी ने उससे दूरी बना ली थी। इससे वह परेशान था। इसी गुस्से में आकर उसने चेहरे पर तेजाब फेंकने की ठान ली थी। इस पर उसने अपने ट्रैक्टर की बैटरी से तेजाब निकाला और वारदात को अंजाम दिया। 

उधर, शुक्रवार को पुलिस झुलसी किशोरी और उसके माता-पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसकी जानकारी होने पर एसपी पूनम भी जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने करीब 10 मिनट तक किशोरी और उसके माता-पिता से घटना के बाबत जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय और महिला थाना एसओ मधु सिंह ने पीड़िता के बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें