फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंत चिकित्सक के बेटा-बेटी पर तेजाब से हमला, हमलावर ने घर में घुसकर की वारदात

Tue, 26 Sep 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Crime News: बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर दंत चिकित्सक के बेटा और बेटी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड की एक कॉलोनी में सोमवार रात किराये के कमरे में सो रहे भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया। सोमवार को रात के अंतिम पहर में हुई घटना के बाद दंत चिकित्सक पिता व परिजन शहर आए और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई है। पुलिस तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भुता इलाके के निवासी दंत चिकित्सक पीलीभीत जिले के एक कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। उनकी 20 वर्षीय बेटी और 17 वर्षीय बेटा यहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं।उनका कमरा दूसरी मंजिल पर है, जबकि नीचे दूसरे किरायेदार रह रहे हैं। छात्रा नीट की तैयारी कर रही है और उसका भाई 11वीं कक्षा का छात्र है।

ये भी पढ़ें- बरेली में डीजे दहला रहे कलेजा: दुकान की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, चटके कांच; दिल-दिमाग के लिए भी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अस्पताल में भर्ती हैं पीड़ित भाई बहन - फोटो : अमर उजाला

बरामदे में सो रहे थे चाचा 

सोमवार रात भाई-बहन अपने कमरे में सो रहे थे। उनके चाचा बाहर बरामदे में सो रहे थे, जो बीएएमएस कर रहे हैं। रात 3:30 बजे किसी ने सोते हुए भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया। इससे दोनों झुलस गए। शोर मचाया तो बाहर सो रहे इनके चाचा भी जाग गए। उनके मुताबिक आरोपी फरार हो गया, जिसे वह पहचान नहीं पाए। दोनों को स्टेडियम रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में छात्रा के चाचा ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट कराई है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। कॉल डिटेल व परिवार से पूछताछ के बाद तीन लोगों को संदेह के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें