फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: एकतरफा प्रेम में एसिड अटैक, किशोरी का चेहरा झुलसा

Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरी खीरी
विज्ञापन
acid attack - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में विरोध जताने पर युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठी किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। किशोरी के चीखने पर लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी भाग निकला। 

विज्ञापन


थाना पसगवां के एक गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जब भी घर से बाहर निकलती है तो क्षेत्र का ही रहने वाला शैलेंद्र कुशवाहा उसका पीछा करता है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने इस बात की जानकारी घर वालों को दी। साथ ही बताया कि शैलेंद्र उससे शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। बेटी से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आरोपी युवक के घर वालों को बताया। वे लोग बेटे को समझाने के बजाय उन्हीं से झगड़ने पर आमादा हो गए।

बृहस्पतिवार दोपहर बेटी अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच शैलेंद्र आ गया। जब तक मां-बेटी कुछ समझ पातीं, उसने जेब से शीशी निकालकर बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। किशोरी को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि आंख के नीचे मामूली रूप से ही तेजाब के छींटे पड़े हैं। आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। - पूनम, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें