पुलिसकर्मियों का नजदीकी है जतिन
थाना फतेहगंज पश्चिमी के कस्बा भिटौरा के वार्ड नंबर छह निवासी जतिन चौहान की कई पुलिस वालों से दोस्ती है। हाल ही में फतेहगंज पश्चिमी थाने का चार्ज संभालने वाले थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा का भी उसने अपने दोस्तों के साथ स्वागत किया था।
इससे पहले कस्बा चौकी इंचार्ज रहे राजेश रावत से भी जतिन की गहरी दोस्ती थी। वह पुलिस कर्मियों के साथ फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता। पिछले दिनों पुलिस कर्मियों के साथ बर्थडे पार्टी भी मनाई और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।