फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam: नाम बदलकर परीक्षा दे रहा था बिहार का रहने वाला युवक, चेकिंग में धरा गया

Sat, 31 Aug 2024 10:31 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पीलीभीत जिले में फर्जी नाम से परीक्षा देने युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फर्जी नाम से परीक्षा क्यों दी, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी परीक्षा में शामिल हो चुका था।
 
विज्ञापन
पकड़े गए युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी नाम से परीक्षा देने का मामला सामने आया है। केवाईसी चेकिंग के दौरान खुलासा होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर सुनगढ़ी थाने लाया गया। युवक बिहार का रहने वाला है। देर शाम केंद्र व्यवस्थापक की ओर से उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है । आरोपी ने फर्जी नाम से परीक्षा क्यों दी, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी परीक्षा में शामिल हो चुका था।

विज्ञापन


शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को चेकिंग करने के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केवाईसी चेकिंग भी की गई। जिसमें परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी आर्मी मैन पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी थाना ग्राम उगहनी थाना चिनारी जनपद रोहतास बिहार के अभिलेखों की चेकिंग की गई तो प्रवेश पत्र में जन्मतिथि 20 मई 2003 निकली। जबकि केवाईसी जांच में उसका नाम विष्णु कुमार राय पुत्र अमेरीका प्रसाद निकला। जिसमें जन्मतिथि भी 27 मार्च 1997 निकली। हालांकि पता वही दर्ज निकला।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना अफसर को दी गई। अफसर के निर्देश पर उक्त युवक को सुनगढ़ी थाने लाकर पूछताछ की गई। परीक्षा के नोडल ऑब्जर्वर ने भी युवक से पूछताछ की। देर रात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से सुनगढ़ी थाने में धोखाधड़ी की तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि फर्जी नाम से परीक्षा देने का मामला सामने आने पर गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें