फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हैवानियत: दुष्कर्म के बाद जलाया किशोरी का चेहरा, आरोपी ने गर्म सलाई से लिखा अमन

Sat, 27 Apr 2024 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसने बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। फिर उसके चेहरे पर गर्म सलाई से अपना नाम लिख दिया। 
विज्ञापन
धौरहरा कोतवाली में दर्ज हुआ मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को एक युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गर्म सलाई से किशोरी के चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में पाक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि 19 अप्रैल को दिन में करीब 11.30 बजे उसकी पुत्री पड़ोस की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी, तभी आरोपी अमन उसे जबरन अपने घर ले गया। उसने तीन दिनों तक बेटी को बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्म सलाई से उसके चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने बाद में बढ़ाई पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा 
कोर्ट में बयान दर्ज होने के पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की बढ़ाई धारा परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सामान्य मारपीट, गालीगलौज व बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद जब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए कराए गए तब बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। मामले की जांच धौरहरा कस्बा प्रभारी राजजीत यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि घटना की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें