फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली निगम से सांठगांठ कर मीटर उखाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घेर जाफर खां निवासी व्यक्ति ने परिवार के ही लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। घेर जाफर खान निवासी आसिफ हुसैन ने विद्युत निगम से सांठगांठ करके मीटर उखाड़ने का आरोप लगाकर परिवार के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हंगामे के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी अपनी गलती छुपाने के लिए दोबारा मीटर लगाने भी पहुंचे थे। हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 अगस्त को शाम करीब चार बजे उनके यहां मीटर लगा था। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के राशिद हुसैन, उसकी पत्नी हुमा खान, बेटे जैद खान, उबैद खान, रिश्तेदार वसीमा मरियम व मरियम के बेटे अली ने उनके घर पर लगे मीटर को उखाड़ दिया। इसके बाद घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन

आसिफ हुसैन की पत्नी गुलशन ने बताया कि आरोपी उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से सांठगांठ करके मीटर उखड़वा दिया। उन्होंने बताया कि कनेक्शन लेने के बाद भी वह लोग बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। गर्मी में परिवार का बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने एक पूर्व पार्षद व मैरिज हॉल मालिक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा। मीटर किसके कहने पर उखाड़ा गया और इसमें किसी कर्मचारी की मिलीभगत है या नहीं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें