शहर में स्मैक सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक खरीदकर शहर में सप्लाई करने वाले बारादरी इलाके के तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने पीलीभीत बाईपास रोड से मोहनपुर तालाब निवासी सलमान को पकड़ लिया। सलमान का साथी राजू भाग गया। पुलिस ने सलमान के पास से 26 ग्राम स्मैक की है। सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
पुलिस की पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह राजू के साथ मिलकर फतेहगंज पश्चिमी के बड़े तस्करों से स्मैक खरीदकर लाता है। इसके बाद वह पूरे शहर में घूमकर स्मैक की सप्लाई करता है। सलमान का पुराना आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। बारादरी पुलिस राजू की तलाश कर रही है।