रविवार को दिनभर खिली रही धूप
बरेली में दो दिन लगातार कोहरा छाने के बाद रविवार राहतभरा रहा। दिनभर हल्की धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप निकलने के कारण बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। हालांकि तापमान में गिरावट होने से गलन बरकरार रही। बता दें कि बीते कई दिनों से जिले में लगातार घना कोहरा बना हुआ था। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। बरेली शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।