मीरगंज। मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म के आरोपी सतीश (26) को नल नगरिया अड्डे से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, युवती अपनी मां और भाई के साथ गेहूं की थ्रेसिंग कराने खेत पर पांच अप्रैल को गई थी। आरोप है कि वहां से घर लौटने के दौरान दो युवकों ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती की मां ने आठ अप्रैल की दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर नल नगरिया अड्डे पर सवारी के इंतजार में खड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश बताते हुए कहा, वह मजदूरी करता है। शराब का आदी है। पांच अप्रैल को भी शराब के नशे में साथी वीरपाल और उसने युवती से दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि दूसरे आरोपी वीरपाल की तलाश की जा रही है। उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।