फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से हुए घायल, तमंचे और नकदी बरामद

Sat, 18 Apr 2026 01:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और पशु वध उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पशु तस्करों के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनका एक साथी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और पशु कटाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने किच्छा नदी किनारे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर शीशगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तभी से गो तस्करों की तलाश में जुटी थी। उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाए जा रहे थे। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मुठभेड़ का विवरण और गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह पुलिस बल के साथ पनवड़िया पुल के पास गश्त कर रहे थे। तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान अब्दुल रहमान (उम्र 35 वर्ष, निवासी धौराटांडा, भोजीपुरा) के बाएं पैर में और दानिश कुरैशी (26 वर्ष, निवासी धौराटांडा, भोजीपुरा) के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपियों से बरामदगी 
पुलिस के मुताबिक अब्दुल रहमान से एक तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस और एक हजार दो सौ साठ रुपये नकद बरामद हुए। दानिश कुरैशी से एक तमंचा, दो कारतूस, दो कारतूस, एक हजार पांच सौ पचास रुपये नकद और पशु वध उपकरण मिले। तीसरा आरोपी आरिफ (निवासी किच्छा) घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें