फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाकिस्तान समर्थन में नारे लगवाने के आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में पाकिस्तान के समर्थन के नारे लगवाने के आरोपी कासिफ को पुलिस नहीं खोज सकी। कासिफ की अग्रिम जमानत अदालत ने मंजूर कर ली। इस बीच कैंट इलाके में सत्ता पक्ष का एक नेता खुलकर कासिफ के पक्ष में खड़ा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कैंट के सदर इलाके का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लड़के पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाते दिख रहे थे। ये लड़के कासिफ जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। सदर बाजार निवासी विकास ने जब इनका विरोध किया तो बुलेट बाइक से उतरे कासिफ और इमरान से उनसे अभद्रता की।
विकास ने कासिफ, इमरान और अज्ञात के खिलाफ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगाकर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इमरान व नाबालिग लड़कों को पकड़ा तो सभी ने कासिफ को ही नारे लगाने का जिम्मेदार बताया था। पुलिस कासिफ को नहीं पकड़ सकी। इस दौरान कासिफ ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। एडीजे छह न्यायालय ने विवेचना पूर्ण होने तक इमरान उर्फ कासिफ की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें