फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक साल में तीन आय प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। विकास खंड मझगवां के गांव खनगांवा श्याम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से शिकायत की। महिला ने आवेदनों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। महिला ने तहसील कर्मचारियों पर मिलीभगत से नियम विरुद्ध आय प्रमाण पत्र जारी करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांववासी पूजा रानी ने बताया कि बाल विकास परियोजना विभाग में ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी पद के लिए 2024 में आवेदन किए गए थे। इसमें गांववासी एक महिला ने आवेदन किया था। आरोप है कि उस महिला के पति के आय प्रमाण पत्र की समयसीमा पूरी हो चुकी थी। आवेदन तिथि से पहले महिला के पति का 46 हजार वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी हो चुका था। उसने विभाग को धोखा दिया।
पूजा रानी ने बताया कि इसी पद के लिए 2025 में मांगे गए आवेदन के लिए आरोपी महिला के पति ने 21 मार्च, पांच जुलाई और 18 अक्तूबर को क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से तीन आय प्रमाण पत्र बनवा लिए गए। जबकि एक आय प्रमाण तीन साल तक मान्य होता है। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर पूजा रानी के पति को कानूनगो ने बरेली स्थित आवास पर बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच करके कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें