दो बच्चों के पिता आलम ने खुद को बताया था अविवाहित
आलम युवती के संपर्क में आने से पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। युवती का आरोप है कि आलम ने उसे फंसाने के लिए अपना नाम प्रेम सिंह और खुद को अविवाहित बताया। जब उसका असली नाम पता चला तो उसने शिकायत की। इसके बावजूद आलम लगातार यौन शोषण करता रहा। युवती को बाद में पता चला कि आलम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आलम की कुंडली खंगाल रही है। मामले में उसके परिजनों की भूमिका भी संदिग्ध है।
आरोपी बोला- पत्नी को तलाक देने के लिए था तैयार
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने धर्म और शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से संबंध बनाए थे। उसने कबूल किया कि उसने युवती का गर्भपात भी कराया था। आलम ने पुलिस को ये भी सफाई दी कि उसने युवती से शादी का भी इरादा बना लिया था। इसके लिए वह अपने पत्नी को तलाक देने के लिए भी तैयार था।