फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रत्येक गोशाला से पांच हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्यों ने एसडीएम मल्लिका नैन को मंगलवार को ज्ञापन देकर खंड विकास अधिकारी पर प्रत्येक गोशाला से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने और न देने पर केयरटेकरों के भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की बात का आश्वासन दिया है।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर की मौजूदगी में तमाम प्रधानों ने फरीदपुर एसडीएम मल्लिका नैन को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संचालित समस्त गोशाला से खंड विकास अधिकारी ने प्रति गोशाला से पांच हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर सभी गोशाला केयरटेकरों का मंगलवार तक भुगतान नहीं किया गया। रुपये न देने पर बीडीओ द्वारा संचालित हो रही गोशालाओं की जांच के नाम पर रिपोट दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। शिकायती ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान ओमवीर गुर्जर, वीनू देवी, नन्हे लाल, अरविद, बबिता मिश्रा, शिखा सिंह, ममता समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ ने आरोपों को बताया निराधार

बीडीओ भगवान दास ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। टेक्निकल समस्या की वजह से केयरटेकरों का भुगतान नहीं पहुंच रहा था। मंगलवार को सभी गोशालाओं के केयरटेकरों का भुगतान बैंक जाकर स्वयं लगवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें