बरेली। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर जनपद में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। निर्वाचन कार्य के अंतर्गत चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में तैनात सुपरवाइजरों और बीएलओ ने दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी की। कंपोजिट स्कूल बाकरगंज में शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया।