खुद को पत्रकार बताकर वसूली करता था अमल
यूट्यूबर अमल सैनी खुद को पत्रकार बताकर लोगों से रंगदारी वसूलता था। उसके गिरोह में शोएब समेत छह अन्य लोग भी हैं। 24 सितंबर को एक महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। जांच में सामने आया कि अमल सैनी और शोएब ने महिला को ऐसा करने के लिए कहा था।
महिला के ससुर से 50 हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद अमल और उसके साथी के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और बाद में एडीएम प्रशासन के लिपिक से ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गईं। दो अक्तूबर को साइबर ठगी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसका नाम पर आया था।