बरेली में पौने तीन साल तैनात रहे मानुष पारीक
बरेली में मानुष पारीक का कार्यकाल करीब पौने तीन साल का रहा है। वह 30 जनवरी 2024 को बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हुए थे। यह पद उस समय नया सृजित किया गया था, जिससे वह बरेली के पहले पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बने। करीब आठ महीने बाद उन्हें बरेली में ही एसपी सिटी बनाया गया था।