फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। मायके से एक लाख की नकदी न लाने पर विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मंडवा बंशीपुर निवासी राजो देवी पुत्री पाती राम ने बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पहले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव निवासी अमर सिंह के साथ हुआ। उसके बाद दहेज को लेकर पति अमर सिंह, सास हर प्यारी, ननद लक्ष्मी देवी, नंदोई प्रेमपाल छोटी-छोटी बातों को लेकर गालियां देकर मारपीट करने लगे। मायके से जेवर और एक लाख रुपये न देने पर उसे मारपीट कर निकाल दिया गया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें