फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। कस्बे में विधायक कार्यालय के सामने सिक्योरिटी गार्ड पर हमले के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर की रात एक मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि कुर्सियां हटाने के लिए कहने पर अमन अजमेरी, तौहीद और आमिर ने उस पर स्टूल और ईंटों से हमला किया था। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह फरीदपुर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि घटना का एक आरोपी बाइक से शाहजहांपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने ज्यारत कट के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि भागते शख्स ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम तौहीद बताया। आरोपी ने विधायक कार्यालय के सामने 14 अगस्त को फायरिंग की बात भी स्वीकार की। बताया कि उसका साथी अमन अजमेरी भी मौजूद था। अमन अजमेरी पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें