सिली जागीर गांव के युवक की आत्महत्या के मामले में उसको खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव के आफाक हुसैन ने पुलिस को बताया कि गांव के मोहम्मद शीराज ने उनके भाई मोहम्मद अखलाक से एक इकरारनामा कराया था। आरोप है कि उसमें जमीन बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करके 39 लाख 94 हजार रुपये देना दिखाया गया, जबकि एक भी रुपये नहीं दिए गए थे। जमीन पिता के नाम है, तो एग्रीमेंट संदेहजनक है।
आरोप है कि भाई की मौत से कुछ दिन पहले आरोपी ने घर आकर अभद्रता की है। इससे भाई परेशान था। भाई 13 अप्रैल की सुबह नमाज पढ़ने गया लेकिन लौटा नहीं। कुछ देर बाद खेत में उसका शव मिला। घर में इकरारनामे की दस्तावेज बरामद हुए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिराज और राहत हुसैन को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।