फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुशाला में लगी आग, चार गोवंशीय पशु जलकर मरे

Sat, 09 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नवदिया रघुनाथ में पशुशाला में आग लगने से चार गोवंशीय पशु जलकर मर गए। एक पशु झुलस गया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान नोनीराम गंगवार ने बताया कि उनकी पशुशाला घर के पास ही बनी है। बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे पशुशाला में अज्ञात कारण से आग लग गई। उसको बुझाने का प्रयास किया। मशक्कत से काफी देर में आग बुझी, तब तक पशुशाला में बंधे चार गोवंशीय पशु जल चुके थे। हल्का लेखपाल राकेश ने मौका-मुआयना करके नुकसान का आकलन किया है। किसान को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें