फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाया, वायरल करने की दे रहा धमकी

Thu, 28 Aug 2025 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भुता क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि चार युवकों ने उसे अगवा कर बंधक बनाकर रखा। दो युवकों ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने तहरीर बदलवा कर सिर्फ एक ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता क्षेत्र में एक युवती ने चार युवकों पर अगवा करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने तहरीर बदलवा कर एक ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि युवती का कहना है कि घटना में चार युवक शामिल थे। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 20 अगस्त की सुबह गांव के बाहर गोबर डालने गई थी, तभी गांव चंदपुरा निवासी राजेश तीन साथियों के साथ आया और उसे जबरन चारपहिया वाहन में डालकर अपने गांव ले गया। वहां राजेश ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसके एक साथी ने भी दुष्कर्म किया। एक महिला कमरे के बाहर पहरा देती रही।

विज्ञापन

आरोपियों ने कई बार किया दुष्कर्म 
युवती का आरोप है कि 20 से 23 अगस्त तक राजेश और उसके साथी ने बंधक बनाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। 24 अगस्त की सुबह मौका पाकर पीड़िता वहां से भागी और अपने घर पहुंची। उसने अपने माता-पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद वह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। जबकि उसके पिता 23 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा चुके थे। पीड़िता और उसके परिजनों ने चौकी इंचार्ज कुआंडांडा भी अभद्रता का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें- UP: धर्मांतरण गिरोह में 200 से अधिक मौलाना... दक्षिण भारत से जुड़े तार, हवाला से लेन-देन; सोशल मीडिया पर कई ग्रुप

पीड़िता कहना है कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। अगर वीडियो वायरल कर दिया गया तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी। आरोप लगाया कि भुता थाना पुलिस ने उसके पिता से तहरीर बदलवाकर एक ही आरोपी राजेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें