लेनदेन के दो ऑडियो वायरल
मामले में दो ऑडियो भी वायरल हुए हैं। पहले ऑडियो में जावेद धारा 376 हटवाने के नाम पर रुपये लेने की बात स्वीकार रहा है। रोहिताश बोल रहा है कि धारा 376 के नाम पर उसे धोखा क्यों दिया। मेरे रुपये वापस कर दो। दूसरी रिकार्डिंग में रोहिताश एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी देता है तो जावेद उसका साथ देने का वादा करता है। कहता है कि शेरगढ़ एसओ के पास ही रुपये हैं, जांच होगी तो वह इस बारे में सबूत पेश करेगा।
रुपये के लेनदेन के कारण गढ़ी चौकी पर हुई कार्रवाई
कुछ दिन पहले रुपये के लेनदेन के मामले में किला थाने की गढ़ी चौकी के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने तीन को निलंबित कर 14 पुलिसवालों को लाइन भेज दिया था। उस मामले में भी दो दलालों की भूमिका की चर्चा हुई थी। इससे इतना तो साफ हो गया है कि थाने और चौकियों में दलाल सक्रिय हैं। रोहिताश की शिकायत पर जावेद और एसओ के संबंधों की भी जांच की जा रही है। जावेद शीशगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।