फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में वकील पर हमले का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली, बोला- गलती हो गई सर

Mon, 01 Jun 2026 07:06 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में वकील और रिश्तेदारों पर चाकू से हमला करने के आरोपी बिलाल घोसी को रविवार रात करीब सवा 12 बजे प्रेमनगर थाना पुलिस ने जनकपुरी पुरानी रेलवे क्रोसिंग के पास घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
आरोपी बिलाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर इलाके में गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। बिलाल घोसी नाम के युवक ने वकील बृजेश मिश्रा और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वकील घायल हो गए। प्रेमनगर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में बिलाल घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन




सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने रात सवा 12 बजे जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर बिलाल घोसी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह आरपीएफ बैरक के पास गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा, कारतूस व वकील पर किए गए हमले में इस्तेमाल चाकू भी मिला है।
विज्ञापन


यह है मामला
सुभाषनगर निवासी वकील बृजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात वह बगिया वाली गली गुलाबनगर में अपने मामा के घर गए थे। लौटते समय वह जैसे ही बाइक पर बैठे तो पीछे से आए बिलाल घोसी ने उनको पकड़ लिया। उसने उन पर चाकू से हमला किया। मामा-मामी ने बचाने का प्रयास किया तो बिलाल ने उनका गला दबाया और चाकू से उन पर भी हमला किया। जब पड़ोसी जुटने लगे तो जानलेवा हमने की धमकी देते हुए आरोपी से मौके से भाग गया। पीड़ित वकील ने तुरंत 112 पर सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची। 

गलती हो गई, अब बरेली में नहीं दिखूंगा
मुठभेड़ के बाद आरोपी बिलाल घोसी दर्द से कराहता दिखा। पुलिसकर्मियों से कहा कि गलती हो गई सर, माफ कर दीजिए। अब बरेली में नहीं दिखूंगा। आरोपी के इस बयान से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

एक और रिपोर्ट 
बृजेश मिश्रा के मामा सर्वेश मिश्रा ने एक और रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि वह गुलाबनगर की गली से जा रहे थे तभी बिलाल घोसी उन्हें मिला। उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाया कि तुम्हारे भांजे ने मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैं तुम्हारी और तुम्हारे भांजे की हत्या कर दूंगा। 
विज्ञापन

बिलाल की वजह से हुई थी किला थाने में तोड़फोड़
बिलाल घोसी जिला बदर और गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। करीब छह साल पहले वह पहली बार तब चर्चा में आया जब दूसरे समुदाय की युवती को फुसलाकर ले गया और उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शादी का दावा किया। उसकी गिरफ्तारी न होने को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने किला थाने का घेराव किया। तत्कालीन सीओ टू शाद मियां के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिर थाने में तोड़फोड़ हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा था। लोग नहीं माने तो तत्कालीन आईजी राजेश पांडेय ने थाने जाकर उन्हें समझाया। इसके बाद उसके खिलाफ कई और मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन वह कोई न कोई हरकत करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें