नगर पंचायत शीशगढ़ में अलाव के लिए लकड़ी नहीं डालने को लेकर एसडीएम को लिखा पत्र
मीरगंज। कस्बा शीशगढ़ के वार्ड नंबर एक और चार के लोगों ने नगर पंचायत शीशगढ़ में अलाव के लिए लकड़ी नहीं डालने का आरोप लगाकर एसडीएम से शिकायत की है।
लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर चार के धार्मिक स्थल पर अब तक केवल एक ही बार लकड़ी डाली गई है। वो भी निर्धारित संख्या से कम डाली गई है। इसी तरह अन्य कई स्थानों पर यही हालत है। लोगों ने एसडीएम मीरगंज को पत्र लिखकर शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं में प्रदीप माली, मूलचंद, दुलीराम, बाबूराम, थान सिंह, रामपाल किशन आदि लोगों ने बताया कि कुछ जगहों पर अलाव जलवाकर खानापूर्ति की गई है। वहीं, इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि कस्बे में लकड़ी डाली जा रही है। शिकायत निराधार है। संवाद