फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सामूहिक नमाज की नई परंपरा बताकर कैंट पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर थाना कैंट क्षेत्र के गांव पालपुर में सामूहिक नमाज पढ़ाए जाने पर ऐतराज जताया। आरोप लगाया कि कैंट पुलिस की शह पर नमाज पढ़ाने की कोशिश से तनाव बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि पालपुर में पहले से कोई मस्जिद नहीं है। वर्ष 2010 और 2011 में कुछ लोगों ने घर में सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश की थी, इस पर थाना कैंट में मुकदमे दर्ज हुए और पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किए थे। ज्ञापन के अनुसार इस बार जुमा अलविदा व ईद के दिन दोबारा सामूहिक नमाज पढ़ने का प्रयास किया गया। इससे पहले 18 मार्च को जुलूस निकालकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव और हल्का दरोगा सूर्य प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को ही धमकाया। कहा कि नमाज रोकने की कोशिश की तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें