फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिल्मी गैंगस्टर की तरह फैलाना चाहता था दहशत, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने फिल्मी गैंगस्टर से प्रभावित मुकुल यादव को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। वह इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। मुकुल पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुकुल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फिल्मी गैंगस्टर माया भाई की तरह दहशत फैलाने के लिए तमंचा रखने के आरोपी को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मुकुल यादव है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि इलाके के कठपुला पुल के पास से ये गिरफ्तारी की गई। आरोपी मुकुल यादव के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरोगा राजीव पटेल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुकुल यादव की उम्र 24 साल है, वह सदर कैंट के यादव मोहल्ला निवासी है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। 

'माया भाई' के किरदार से है प्रभावित 
पूछताछ में मुकुल ने बताया कि वह 'शूटआउट एट लोखंडवाला' फिल्म में किरदार 'माया भाई' से काफी प्रभावित था। उसने कई बार ये मूवी देखी और माया भाई की तरह इलाके में अपनी धाक जमाना चाहता था। इसलिए अपने पास तमंचा रखता था। मुकुल यादव पर पहले से दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन प्राथमिकी दर्ज में मारपीट, धमकी, लूट, एससी एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें