फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण, अनुशासन, राष्ट्रहित है संगठन की शक्ति: बीएल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार को जिला बरेली का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन, राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की शक्ति होती है।
विज्ञापन

देश के सम्मुख चुनौतियां और निदान के प्रयास विषय पर कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत से घबराई देश विरोधी शक्तियां सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास को नई दिशा मिलने से समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण को और प्रभावी गति मिलेगी।
प्रशिक्षण वर्ग के दो दिन में 11 सत्र होंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया। यहां सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिपं अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री व वर्ग प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें