देवरनियां क्षेत्र में भी एक युवक ने की थी खुराफात
इससे पूर्व देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कुछ युवक झंडा लहराते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते दिख रहे थे। इस मामले की शिकायत भी एक्स पर पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थाने के एसएसआई नवदीप कुमार ने साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।