फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नंबर प्लेट हटाकर डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने कुल्छा खुर्द के पास रामपुर-बरेली रोड पर एक संदिग्ध कैंटर गाड़ी को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गाड़ी का चालक सीट पर सो रहा था। पुलिस टीम ने जब उसे जगाया तो वह घबरा गया, जिससे शक और गहरा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह वही गाड़ी है, जो कुछ दिन पहले अवंतिका पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए चली गई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान करमजीत सिंह निवासी बनूर, थाना बनूर, जिला मोहाली, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह जिस कैंटर गाड़ी का मालिक है। वह ऋण पर ली गई है और किश्त भरने में कठिनाई आ रही थी। इसलिए उसने हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट तैयार की और उसे अपनी असली नंबर प्लेट पर लगाकर पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया।

21 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने फतेहगंज पश्चिमी टोल पार करने के बाद गाड़ी की फर्जी नंबर लगाकर पंप से डीजल लिया था, फिर भागकर वहां से सितारगंज चला गया। इसके बाद ऐसी घटना को दोबारा करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हीरेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल अंकुर सिरोही, अमित कुमार, रजत मलिक व अभिषेक सोम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें