नवाबगंज। रामलीला समिति के रथ से कस्बे का भ्रमण कर रहे रामलीला मंचन के कलाकारों के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आसपड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की तहरीर रामलीला सोसायटी के कोषाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को थाना नवाबगंज में दी है।
कस्बे में चल रहे विराट दशहरा मेले में रामलीला मंचन चल रहा है। रामलीला मंचन के कलाकार प्रतिदिन रामलीला सोसायटी के रथ से भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूप में बैंड बाजे के साथ कस्बे का भ्रमण करते हैं। शनिवार की रात वह कस्बे का भ्रमण कर वापस जा रहे थे। वह जैसे ही शेरों वाली बगिया के पास पहुंचने पर वहां मौजूद दूसरे समुदाय के दो लोगों ने अश्लील इशारे कर गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना की तहरीर रामलीला सोसायटी के कोषाध्यक्ष शैलेश चंद्र उर्फ मनोज शर्मा ने थाना नवाबगंज में दी। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रामलीला सोसाइटी के कोषाध्यक्ष ने शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद