फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी आबिद गिरफ्तार: बबलू बनकर लूटी थी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 06 Jun 2023 08:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित युवती ने 22 मई को सुभाषनगर थाने में आरोपी आबिद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
पीड़ित युवती और आरोपी आबिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आबिद को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना भुता के गांव मल्हपुर निवासी युवक आबिद ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया था। 

विज्ञापन


भुता क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सीबीगंज में क्षेत्र में हुई थी। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने 22 मई को सुभाषनगर थाने में आबिद प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि आबिद अपना नाम बबलू बताता था। हाथ में कलावा बांधकर माथे पर तिलक लगाता था। उसे प्रेम संबंधों में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने कई फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर है आबिद 

पीड़िता के मुताबिक एक दिन आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। उसका असली नाम आबिद है। वह ट्रक ड्राइवर है। युवक ने अपने परिवारवालों के साथ जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह करा दिया। निकाह के बाद भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। हलाला के नाम पर उसके पिता ने आबरू लूटी थी। पीड़ित युवती ने आबिद समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट कराई थी। 
 

ARTO पर कार चढ़ाने की कोशिश: आरोपी आरिफ बोला- बहुत गाड़ियां सीज करते हो, आज तुम्हारा काम तमाम


पीड़िता का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने से उसे जान का खतरा बना हुआ है। उधर, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को  शुगर मिल के पास से पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया। थाना सुभाषनगर के इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें