फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टाइल्स की आपूर्ति के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर रोड स्थित काॅमर्शियल मोटर्स के जनरल मैनेजर अशोक कुमार से टाइल्स की आपूर्ति के नाम पर कैंट थाना क्षेत्र की इंटरनेशनल सिटी के रहने वाले नरेश गोयल और उनके बेटे अर्पण गोयल ने 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोर्ट के आदेश पर किला थाना पुलिस ने पिता-पुत्र और उनकी फर्म रुद्राक्ष ट्रेडर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मेगा ड्रीम अपार्टमेंट निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह काॅमर्शियल मोटर्स के जनरल मैनेजर हैं। फर्म के शोरूम के नवीनीकरण के लिए उन्होंने अप्रैल 2025 में रुद्राक्ष ट्रेडर्स से टाइल्स का सौदा किया था। फर्म ने उनको टाइल्स सप्लाई का भरोसा देकर 5.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद टाइल्स की आपूर्ति नहीं की। बाद में पिता-पुत्र फर्म का कार्यालय बंद कर लापता हो गए। आरोपियों ने टाइल्स की आपूर्ति नहीं की और रुपये भी नहीं लौटाए। थाने में तहरीर देने और बाद में एसएसपी से शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें