फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वार्ड सदस्यों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां नगर पंचायत के अध्यक्ष कलीम अंसारी, उनके दो भाइयों और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वार्ड सदस्यों ने उन पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त और डीएम से भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सदस्य खालिद, समीर, कल्लू और तहसीन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की थी। शुक्रवार रात 11:30 बजे सभी सदस्य खालिद अंसारी के घर पर बैठे थे। इस दौरान अध्यक्ष कलीम अंसारी अपने भाइयों शकील अंसारी, सलीम अंसारी और बेटे अजीम के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सदस्यों से मारपीट और गाली-गलौज की। मुड़िया जागीर के लोग इकट्ठा होने पर वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सदस्यों ने देवरनियां थाने में अपनी जान को खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
वर्जन,
राजनीतिक षड्यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोई भ्रष्टाचार या अनियमितता नहीं है। दबाव बनाने के लिए फर्जी शिकायतें की जाती हैं। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग है। - कलीम अंसारी, अध्यक्ष, नपं दिवरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में जांच की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ, बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें