बरेली। अलीगंज में गोवंशीय पशुओं की मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। डीएम रविंद्र कुमार ने बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान सभी 129 गोशालाओं की जांच के आदेश दिए हैं। लेखपाल यहां सर्दी से बचाव के इंतजाम देखेंगे। अधिकारी भी वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। कोताही बरतने पर डीएम ने कार्रवाई की हिदायत भी दी है।नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी और पूर्वी के अधिशासी अधिकारियों को खासतौर पर गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में बांटे जा रहे कंबल का डाटा भी ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है।
दोबारा कब्जा करने पर कराएं एफआईआर
शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर असंतुष्ट शिकायतकर्तााओं के फीडबैक से रैंकिंग खराब हो रही है। इसे ठीक कराएं। सरकारी जमीन पर बार-बार अवैध कब्जा करने के मामलों में एफआईआर दर्ज कराएं और चार्ज भी लगाएं। अमर उजाला ब्यूरो