फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी से लौटते समय हादसा, युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला क्षेत्र में दोस्त की शादी में शामिल होकर शहर लौट रहे युवकों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा नगर निवासी शिवपाल ने बताया कि रविवार को उनका बेटा देवेश उर्फ बाबू (25) अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से आंवला क्षेत्र के कुबेरपुर गांव गया था। वहां रात में वह अपने दोस्त प्रदीप की शादी में शामिल हुआ। सुबह पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भमोरा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र उर्फ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। देवेंद्र सेनेटरी की दुकान पर काम करते थे। उनकी पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें