फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में मनाया नो एक्सीडेंट डे, दो की मौत

Thu, 02 Jul 2015 02:09 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक जुलाई को दुर्घटना रहित दिवस मनाने के बारे में कमिश्नर के स्तर के किए गए प्रयास कागजी रहे। पिछले सप्ताह बैठक के दौरान तो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लंबे चौड़े दावे किए  गए थे लेकिन विभिन्न चौराहों पर इंतजाम नहीं दिखे। न तो ट्रैफिक पुलिस नजर आई और न ही प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग लगाए गए। इस दौरान तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गुरुवचन इंटर कालेज के शिक्षक अनुराग निर्मल अपने पुत्र रजत के साथ बाइक से भूड़ मोहल्ला स्थित घर जा रहे थे। डेलापीर रोड पर सूरी कलर लैब के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। कार बाइक को फंसाकर काफी दूर तक ले गई। इसके बाद कार तेजी से डेलीपीर की ओर निकल गई। कार का बंपर टूटने से उसकी नंबर प्लेट टूटकर गिरी जिसे राहगीरों ने उठा लिया। पिता पुत्र को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाया गया।
बुधवार सुबह आलमपुर जाफराबाद के पास करीब 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क पार करते समय डिवाइडर से दूसरी दिशा में कूद रहा था। तभी बदायूं की ओर से आए टैंकर ने उसे कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पीछा करके टैंकर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि टैंकर मथुरा से तेल लेकर लौट रहा था। काफी कोशिश के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बड़ा बाईपास पर रात पौने दस बजे करीब अज्ञात वाहन ने इज्जतनगर दिशा में जाती बाइक रौंद दी। वाहन पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिथरी चैनपुर पुलिस इन्हें जिला अस्पताल लाई। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर थी। इन्हें लेकर आई पुलिस ने बताया कि मरने वाले का नाम सत्यवीर और घायल अर्जुन है। ये लोग शेरगढ़ के सिसौना गांव के निवासी हैं जो शहर से वापस अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

 चौदह हैं एक्सीडेंट जोन
जिले में चयनित 14 एक्सीडेंट जोन पर बुधवार को पुलिस की खास नजर नहीं थी। सैटेलाइट, चौपला चौराहा, कोहनी मोड़, सैदपुर चुन्नीलाल क्रासिंग, रम्पुरा तिराहा, फतेहगंज पश्चिमी में मौर्या ढाबा हाईवे रोड, गांव गरगईया, रिछौला किफायतुल्ला, करगैना, नरियावल, रिठौरा, लभेड़ा, सिथरा और जेड़ गांव के मोड़ पर कुछ समय के लिए पुलिस तैनात दिखाई दी।

फोटो
शहर में रहा चेकिंग अभियान
दूसरी ओर एसपी ट्रैफिक ओपी यादव का दावा है कि शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे बाइकर्स, कार में बिना सीट बेल्ट बांधकर ड्राइविंग करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोककर चालान किए। वाहनों पर लगी काली फिल्म हटाई गई तो टेंपो पर रूट नंबर भी डलवाये गए। पुलिस ने लोगों को यातायात संरक्षा के उपाय बताये। सिविल पुलिस और आरटीओ के सहयोग से सैटेलाइट बस स्टैंड पर कैंप लगाकर रोडवेज बस चालकों और आटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें