फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बस चल कैसे रही थी?

Fri, 10 Apr 2015 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा में बस में बैठे एक बच्चे की मौत जैसे हुई है अगर उसे हादसा कहा जाएगा तो शायद न्याय नहीं होगा। जिस गाड़ी में बच्चाें को लादकर स्कूल से घर और घर से स्कूल लाया ले जाया जाता था उसमें कई कमियां थीं।  इसकी फिटनेस वर्ष 2013 में अपनी वैधता पूरी कर चुकी थी। इसका पंजीकरण शाहजहांपुर में होने के बावजूद भी इसका नंबर उत्तराखंड से यूपी का नहीं किया गया।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद यह बस किसी दिशा ट्रैवल्स एजेंसी बरेली की बताई जा रही थी। लेकिन जब आरटीओ बरेली आरआर सोनी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह गाड़ी उत्तराखंड में खरीदी गई थी। इसे यूपी में बेचा गया तो 26 सितंबर 2011 को इसे परमिट दिया गया। वाहन स्वामी कैलाश मैनाली बताए जा रहे हैं जो पारजोई प्रथम, शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। आरटीओ ने बताया कि इसका परमिट वर्ष 2016 तक का है।
    आरटीओ विभाग की ओर से न तो कभी चेकिंग दल में इसे पकड़ा गया और न ही नंबर बदले जाने जैसी स्थिति को गंभीरता से लिया गया। 2013 में फिटनेस प्रमाण पत्र देने के बाद गाड़ी दो साल में इतनी कंडम हो गई इससे साफ है कि फिटनेस भी जुगाड़ से लिया गया। गाड़ी कंडम थी तो इसे आरटीओ फिटनेस में नकार देते। इसलिए वाहन मालिक ने रिमोट इलाके में लगा दिया।
विज्ञापन



- फिटनेस में होता है खेल
आरटीओ विभाग की ओर से वाहनाें का फिटनेस हमेशा सवालाें के घेरे में रहा है। अमर उजाला ने आठ जनवरी 2015 के अंक में दलालाें द्वारा फिटनेस किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। यहां दलाल ही वाहनाें के फिटनेस कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें