फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से ट्रॉली से गिरे तीन श्रद्धालु, कलश विसर्जन को जा रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में हुई श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन को कछला जाते समय श्रद्घालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक फट गया। ट्रॉली झुकते ही कई श्रद्घालु सड़क पर गिर पड़े। जिनमें यजमान समेत तीन श्रद्घालु घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा कादरचौक-कछला रोड पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव खजुरारा के पास हुआ। गांव में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ था। उसके कलश गंगा में विसर्जन के लिए कई श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला के निकले तो खजुरारा के पास ट्रॉली का पहिया बर्स्ट हो गया। ट्रॉली हालांकि पलट नहीं पाई लेकिन ट्रॉली सड़क किनारे खाई की ओर झुकते देख श्रद्घालु कूदने की कोशिश में गिर पड़े। श्रद्घालुओं में यजमान जयपाल सिंह (50), सूरज (17) पुत्र अंगद सिंह समेत एक महिला घायल हो गए। श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ आए। उन्होंने खजुरारा में एक निजी क्लीनिक पर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। चश्मदीदों में भाकियू नेता सत्यवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रद्धालुओं को कछला पहुंचाया गया। इसके चलते शाम को गंगा में कलश विसर्जन पूरा हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें