फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के घर आग लगी आग, विश्वविद्यालय में मचा हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के आवास में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आवास पर तैनात कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटकर आग बुझाई लेकिन तब तक एसी समेत कमरे में रखे कुछ कपड़े जल चुके थे।
विज्ञापन

शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के आवास पर शॉर्ट सर्किट ये आग लगी तो परिवार के सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे। इसी बीच आग से पूरे घर में धुआं भरा तो वहां चीख पुकार मच गई। आवास पर तैनात कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद बिजली कनेक्शन काटकर आग को बुझाना शुरू किया गया। तब तक एक कमरे का एसी और कपड़े समेत आलमारी में रखे जूते समेत कुछ सामान जल चुका था। हालांकि कुछ ही समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। कुलपति ने बताया कि घर में उनके साथ उनकी मां और पत्नी रहती हैं। धुआं फैलने से वे घबरा गईं थीं लेकिन जल्दी ही सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें