बरेली। बिना हेलमेट बाइक चला रहे जोमैटो राइडर को बदायूं रोड पर एक अनियंत्रित कैंटर ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद इकट्ठी हुई भीड़ ने कैंटर पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से भाग निकला।
सुभाषनगर क्षेत्र में मोहल्ला गणेश नगर निवासी 30 वर्षीय धीरेंद्र यादव जोमेटो में डिलीवरी मैन का काम करते थे। उनके भाई धर्मेंद्र ने बताया कि धीरेंद्र शुक्रवार शाम घर से बाइक लेकर निकला था। बदायूं रोड पर सामने से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह उसके नीचे आ गए। हेलमेट न होने के कारण उनका सिर पहिए के नीचे आकर कुचल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।