फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक रौंदी, दंपती समेत बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद एक डीसीएम ने बाइक को रौंद दिया, जिस पर सवार दंपती और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी घायल हो गईं। दंपती गुन्नौर क्षेत्र में पूजा करने बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढारी सिदारपुर निवासी मुकेश उर्फ काले (30) पुत्र चंद्रपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे मुकेश अपनी पत्नी सूखी (27), बेटा अर्पित (3), बेटी नन्ही (5) के साथ बाइक से गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जा रहे थे। उस समय मुकेश हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुकेश की बाइक बदायूं-मेरठ हाईवे पर दहगवां के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इससे मुकेश की बाइक असंतुलित हो गई, जिससे सामने से आ रही डीसीएम उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में मुकेश और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल दोनों बच्चों को अस्पताल भेजने की तैयारी में थी कि तभी अर्पित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल नन्ही को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। हादसे की सूचना पर दंपती के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तीनों शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्हें टक्कर मारने वाली डीसीएम का अभी कुछ पता नहीं चला है।

एक पल में अनाथ हो गए अंशुल और नन्ही
-सहसवान क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी सिदारपुर निवासी मुकेश के दो बेटे और एक बेटी थी। इनमें सबसे बड़ा अंशुल (7), फिर बेटी नन्ही (5) और सबसे छोटा बेटा अर्पित (3) था। हादसे में मुकेश और उसकी पत्नी सूखी समेत अर्पित की मौत हो गई। जबकि अंशुल और नन्ही अनाथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें