फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला तिराहे पर ट्रक से कुचलकर दो गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। खेड़ा नवादा में आंवला तिराहे पर गुरुवार को एक ट्रक ने दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गायों के शव दफन करा दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खेड़ा नवादा आंवला तिराहे पर दोनों गायें सड़क पार कर रहीं थीं। उसी समय बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने दोनों गायों को चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां काफी भीड़ लग गई। बाद में लोगों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दोनों गायें दफन करवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें