फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैंडोली में हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय करंट लगने से संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन शटडाउन लेकर काम कर रहा था, लेकिन एक कर्मचारी ने सप्लाई चालू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम वरीपुरा निवासी साहदत खां (32) पुत्र रघुराज खां बगरैन विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर था। ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि सैंडोला में जबरदस्त फाल्ट हुआ है, जिससे हाईटेंशन लाइन टूट गई है। कभी भी उससे हादसा हो सकता है। परिजनों के मुताबिक साहदत खां विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। वह पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। वह दो तार जोड़ चुका था, तीसरा तार जोड़ने जा रहा था कि तभी किसी ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी, जिससे लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसकर पोल से नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद लोग उसे बिसौली स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। वजीरगंज इसंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और एसडीओ बिसौली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साहदत की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक दिया। परिजनों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने कर्मचारी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइनमैन दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें