उझानी। बाईपास पर मिहौना मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को चपेट में ले लिया। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से शिक्षक के सिर में भी चोट आई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा दोपहर में करीब दो बजे हुआ। अंकित सिंह (35) पुत्र मदन सिंह बिल्सी क्षेत्र के गांव अकौली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाइक से घर को निकला। मिहौना मोड़ के पास पीछे से उसे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर लगते ही वह मय बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गया। उसके सिर में भी चोट आई है। राहगीरों ने ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद साथी शिक्षक भी अस्पताल पहुंच गए।