फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कढ़ाही में खौलती चाशनी में गिरकर मजदूर की मौत, भाजपा नेता के भाई की पेठा फैक्टरी में हुआ हादसा

Sat, 12 Jul 2025 10:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पार्षद का कहना था कि दो दिन पहले ही फैक्टरी खुली है। इसमें कल से ही काम पर आए मजदूर सुनील का नशे की हालत में चाश्नी डालते वक्त संतुलन बिगड़ा और वह कढ़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो, रोती-बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में स्थित पेठा फैक्टरी की कड़ाही में खौल रही चाशनी में गिरकर मजदूर सुनील की मौत हो गई। फैक्टरी भाजपा पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता के भाई राम प्रकाश गुप्ता की है। दो दिन पहले ही इसकी शुरुआत हुई थी। पार्षद ने इसे इत्तफाक और नशे की वजह से हुई घटना करार दिया। वहीं, सुनील के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोप लगाए। मां ने छापे के दौरान भागते वक्त हादसा होने की बात कही।

विज्ञापन


मुरावपुरा निवासी सुनील (28) को शनिवार दोपहर दो बजे झुलसी हालत में जिला अस्पताल लाया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। भर्ती होने के तीन घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। सूचना पर सुनील की मां हेमवती सहित पूरा परिवार और मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। भीड़ ने वहां हंगामा करने की कोशिश की। मां ने बेटे की मौत के लिए फैक्टरी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

इंस्पेक्टर किला सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि प्राथमिक जांच में मजदूर की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आ रही है। परिजन चाहेंगे तो शव का पोस्टमाॅर्टम करवा लिया जाएगा। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

मां बोलीं- छापे के दौरान भागते वक्त बेटा कढ़ाही में गिरा
सुनील की मौत पर उसकी मां हेमवती ने फैक्टरी प्रबंधन को कठघरे में खड़ा किया है। कहा कि बेटा सुनील पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता के भाई राम प्रकाश गुप्ता की पेठा फैक्टरी में काम करता था। खाद्य विभाग टीम शनिवार दोपहर फैक्टरी में छापा मारने आई थी। सब शटर बंद करके भागने लगे। उसी वक्त उनका बेटा भागते हुए कढ़ाही में गिर गया। उसमें पेठे की चाशनी खौल रही थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। किसी ने उन्हें जानकारी दी तो उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हेमवती ने कहा कि उनके बेटे की मौत के मामले में फैक्टरी प्रबंधन के लोग जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बताया कि सुनील के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं।दूसरी ओर, पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता ने फैक्टरी में किसी टीम की कार्रवाई से इन्कार किया। बताया कि दो दिन पहले ही फैक्टरी खुली है। 
विज्ञापन

हेमवती की जिद पर कल ही उनके बेटे सुनील को काम पर रखा था। सुनील नशे का आदी निकला। बाल्टी में चाशनी लेकर जाते वक्त नशे की हालत में वह कढ़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। वही लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेरठ रेफर कराने की तैयारी थी कि सुनील ने अचानक दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें