फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'इस्तीफा मंजूर करें, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा', बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने शासन को दिया अल्टीमेटम

Mon, 06 Jul 2026 01:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां कमिश्नरी कार्यालय में इस्तीफे के मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया तो वह कोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
समर्थकों के साथ अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को बरेली में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने इस्तीफे के संबंध में शासन के आरोपपत्र पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। यह उनका अंतिम निर्णय है और यदि इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने बीते 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


कमिश्नर कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जांच में केवल छोटे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास हो रहा है। अग्निहोत्री ने दावा किया कि ह कथित घोटाला 10 से 15 हजार करोड़ रुपये का है।

विज्ञापन

राम के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार- अग्निहोत्री 
अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल की गई, उन्हीं के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ रुपये के घोटाले का भी उल्लेख करते हुए सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयेंद्र कुमार मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें